कंगना रनौत डिजाइन इमेज
वीडियो

मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO

Kangana Ranaut Instagram Story: कंगना रनौत ने संघी और जागरूक हिंदू बनने पर का बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में हिंदू बेटियों के खिलाफ दोहरा रवैया और दोहरी सोच अब नहीं चलेगी।

अमन मौर्या

Kangana Ranaut Sanghi Statement: अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने तहलका मचा दिया है। समाज के दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए कंगना ने खुद को ‘संघी’ और एक ‘जागरूक हिंदू’ बनने की इच्छा व्यक्त की है। कंगना ने बताया कि बॉलीवुड में जब कई हिंदू बेटियां किसी अन्य विचारधारा या इस्लाम के संपर्क में आती हैं, तो वे बड़ी आसानी से अपनी सोच को बदलकर वामपंथी (Leftist) बन जाती हैं और संविधान उन्हें इसकी भी आजादी देता है।

वहीं, जब कोई हिंदू बेटी भाजपा या आरएसएस की विचारधारा को अपनाना चाहती है, खुद को एक अनुशासित हिंदू में बदलना चाहती है, तो समाज के कुछ ठेकेदार उसके पुराने जीवन और पार्टी कल्चर पर सवाल उठाने लगते हैं। कंगना ने स्पष्ट किया कि पहले जो भी रहा हो, लेकिन अब वह एक अनुशासित और जागरूक हिंदू के रूप में आगे बढ़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अब दोहरी सोच नहीं चलेगी। हिंदू बेटियों को भी अब अपनी विचारधारा चुनने की पूरी आजादी होनी चाहिए।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO