Kailash Vijayvargiya Apology Video: मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में इंदौर में विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी की महिला पार्षद संध्या यादव की शारीरिक बनावट पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि उनकी 'चौड़ाई बढ़ गई है'। इस अभद्र टिप्पणी के बाद राजनीतिक गलियारों में भारी भूचाल आ गया और कांग्रेस ने इसे लेकर जमकर घेराबंदी की।
चौतरफा आलोचना और सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद मंत्री जी को माफी मांगने के लिए एक वीडियो जारी करना पड़ा। हैरानी की बात यह है कि उस छोटे से माफीनामे के वीडियो में भी 16 बार कट और रीटैक लेने पड़े, जिससे उनके पछतावे पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह कोई पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी वे पत्रकारों से 'घंटा' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने और विवादित बयान देने को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। सार्वजनिक पदों पर बैठे नेताओं द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग और फिर कटे-पिटे वीडियो से लीपापोती करना जनता के बीच एक बड़ा चर्चा का विषय बन गया है।