वीडियो

हरियाणा के पहले CJI होंगे जस्टिस सूर्यकांत, जानिए खेतों में काम करने वाले बच्चे का सफर- Watch Video

वर्तमान मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने केंद्र सरकार से जस्टिस सूर्यकांत को भारत का अगला CJI नियुक्त करने की सिफारिश की है। वीडियो में जानिए कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत।

प्रतीक पाण्डेय

वह भारत के पहले हरियाणवी मुख्य न्यायाधीश होंगे, जो 24 नवंबर को 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे और 9 फरवरी 2027 तक इस पद पर रहेंगे। उनका यह सफर हरियाणा के हिसार जिले के छोटे से गांव पेटवार से शुरू हुआ। उनका बचपन सुविधाओं से दूर बीता; उन्होंने लालटेन की लौ में पढ़ाई की और गांव के उस स्कूल में पढ़े जहां बेंच तक नहीं थी। वे खाली समय में खेतों में काम करके परिवार का हाथ बंटाते थे। उन्होंने 1984 में लॉ की पढ़ाई पूरी की और 2004 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश बने।

सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने औपनिवेशिक काल के राजद्रोह कानून पर रोक लगाने और बिहार में एसआईआर के बाद हटाए गए 65 लाख नामों का विवरण मांगने जैसे पारदर्शिता वाले फैसले दिए हैं। उनका सफर सीमित संसाधनों वाले युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार