जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की चुनौती दी  (नवभारत डेस्क)
वीडियो

राहुल गांधी भागना मत, जेपी नड्डा ने दी खुली चुनौती, अमित शाह के हर सवाल का जवाब देने को तैयार होने का दावा

JP Nadda Slams Rahul Gandhi: जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर संसद बाधित करने और झारखंड छात्र आंदोलन पर चुप रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमित शाह हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं।

अक्षय साहू

JP Nadda Challenges Rahul Gandhi to debate in Parliament: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को राहुल गांधी के झूठ और झारखंड में छात्र आंदोलन पर उनकी चुप्पी को लेकर पलटवार किया और राहुल गांधी को चुनौती दी कि गृह मंत्री सदन में हर सवाल का जावाब देने को तैयार है, भागना मत। जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी संसद को बाधित कर रहे हैं और देश के नैरेटिव में हर दिन अपना गोलपोस्ट चेंज कर रहे हैं। उनका उद्देश्य संवाद करना नहीं है, बल्कि अराजकता फैलाना है।  उन्होंने कहा कि पहले राहुल गांधी ने संसद शुरू होते समय नीट पर चर्चा मांगी, जब सरकार नीट पर चर्चा के लिए तैयार हुई, तो वह राम मंदिर न्यास का विषय उठाकर ले आए। उसके बाद फिर केंद्रीय गृह मंत्री जंतर-मंतर के घटनाक्रम पर बयान दें, इस बात पर अड़े रहे। देखा जाए तो उनका कोई भी इरादा हाउस को चलने देने का नहीं है। राहुल गांधी नहीं चाहते कि सदन चले और इसलिए पिछले 15 दिनों से वह हाउस को, सदन को बाधित कर रहे हैं। 

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

निजामाबाद में खौफनाक वारदात, दो मासूमों को मौसी के घर छोड़ा, फिर दंपती ने दी जान

हर सवाल का जवाब देंगे, अमित शाह ने विपक्ष को दी संसद में चर्चा की चुनौती, राहुल गांधी बोले- कोई दिलचस्पी नहीं

मेसी के केरल दौरे के विवाद में आया नया नाम, आखिर कौन हैं अमीरा आयशा बेगम? ईमेल में क्यों थी उनकी कॉपी?

शाह का लेक्चर नहीं सुनना... छात्रों पर एक्शन से गुस्से में विपक्ष, राहुल गांधी के 3 तीखे सवालों से गरमाई संसद