वीडियो

जैसलमेर में दौड़ती हुई बस बनी आग का गोला, हादसे में जिंदा जले 20 लोग-VIDEO

Jaisalmer Bus Fire Accident: राजस्थान के जैसलमेर में एक चलती हुई एसी स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों समेत 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

मनोज आर्या

Jaisalmer Bus Fire Accident: राजस्थान के जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर 3.30 बजे चलती एसी स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों समेत 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। यह आग की घटना इतनी भीषण थी कि कई शव बस की बॉडी पर चिपक गए। कुछ लोग जलकर कोयले जैसे हो गए। शवों की पहचान के लिए आज DNA सैंपल लिए जाएंगे। हादसे में 19 लोगों की मौत जैसलमेर और एक मौत जोधपुर में इलाज के दौरान हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में मरने वालों में एक पत्रकार राजेंद्र चौहान भी है। हादसे में 2 बच्चों, 4 महिलाओं समेत 15 लोग झुलस गए। इनका जोधपुर में इलाज जारी है। अधिकांश यात्री 70 प्रतिशत तक झुलसे हैं। घायलों में एक कपल भी है, जो प्री-वेडिंग शूट कराकर जोधपुर लौट रहा था।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट