राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन 
वीडियो

'पत्थरबाजी वाली जगह चला बुलडोजर', चौमूं में 23 अवैध निर्माण ध्वस्त, राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन

Rajasthan News: चौमूं में पिछले दिनों हुए तनाव और पुलिस टीम पर पथराव की घटना के बाद प्रशासन ने 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की है। सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने कार्रवाई की।

सौरभ शर्मा

Bulldozer Action in Rajasthan: जयपुर ग्रामीण के चौमूं में पिछले दिनों हुए तनाव और पुलिस टीम पर पथराव की घटना के बाद प्रशासन ने 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की है। भजनलाल सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसी इलाके में 23 अवैध निर्माणों पर एक्शन लिया। अधिकारियों के मुताबिक, 3 इमारतों को सील किया गया है और 20 अवैध अतिक्रमणों (जिनमें अवैध बूचड़खाने और सरकारी जमीन पर बने रैंप शामिल हैं) को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इन निर्माणों को लेकर 3 दिन पहले नोटिस दिए गए थे, लेकिन जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई। स्थानीय नेताओं ने कहा कि "समाज में उपद्रव फैलाने वालों और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों में भय होना जरूरी है।" उन्होंने इसे सीएम भजनलाल शर्मा का सख्त संदेश बताया ताकि भविष्य में कोई कानून हाथ में न ले।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां