डिजाइन इमेज 
वीडियो

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल

Jabalpur Machharai News: जबलपुर के मछराई में बारिश से 60 साल पुराना जर्जर मकान गिरा। 7 मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। नगर निगम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमन मौर्या

Jabalpur House Collapse: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर स्थित लाडगंज थाना क्षेत्र के मछराई इलाके में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लगभग 60 साल पुरानी दो मंजिला जर्जर इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसा के समय मकान में गार्डर लगाकर रिपेयरिंग और मजबूती का काम चल रहा था। मलबे के हिलने और भड़बड़ाहट का आभास होते ही काम कर रहे सात मजदूरों (जिनमें चार महिलाएं शामिल थीं) ने समय रहते बाहर भागकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ी जनहानि होने से टल गई।

घटना की सूचना मिलते ही जबलपुर पुलिस, एमपीबी और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंच गईं और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को खाली कराकर बैरिकेडिंग कर दी गई। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से शहर के अन्य पुराने और जर्जर मकानों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा