Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO 
वीडियो

Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO

Pakistan News: भारत के एक कदम से पाकिस्तान की नींद उड़ी है...हालात ये हैं कि अब पाकिस्तान को दुनिया के कई देशों के सामने भीख मांगने की नौबत आ गई है।

तन्मय बरनवाल

Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। भारत के एक कदम से पाकिस्तान की नींद उड़ी है...हालात ये हैं कि अब पाकिस्तान को दुनिया के कई देशों के सामने भीख मांगने की नौबत आ गई है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला होता है। 26 निर्दोष लोगों की जान चली जाती है। देशभर में आक्रोश फैल जाता है। और इसके बाद भारत एक ऐसा फैसला लेता है जिसने इस्लामाबाद की नींद उड़ा दी। भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ शब्दों में कहा "खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।" यानी आतंकवाद और सामान्य संबंध साथ-साथ नहीं चल सकते। खैर उस दिन शायद पाकिस्तान को अंदाजा नहीं था कि यह फैसला उसके लिए आने वाले समय में कितनी बड़ी चुनौती बन जाएगा।क्या पाकिस्तान को पहली बार एहसास हो रहा है कि पानी भी रणनीतिक हथियार बन सकता है?क्या भारत के एक फैसले ने पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी को उजागर कर दिया है? और क्या यही वजह है कि आज पाकिस्तान दुनिया भर के मंचों पर सिंधु जल संधि बचाने की गुहार लगा रहा है?

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन