डिजाइन फोटो 
वीडियो

इंदौर में मानवता की मिसाल, ब्रेन डेड शख्स ने जाते-जाते 4 लोगों को दी नई जिंदगी; परिवार के फैसले को सलाम

Indore: खरगोन के जायसवाल परिवार ने मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। सड़क हादसे में शिकार विजय जायसवाल को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था, जिसके बाद परिवार ने अंगदान का साहसिक फैसला लिया।

मनोज आर्या

Vijay Jaiswal Organ Donation Indore: इंदौर के जुपिटर अस्पताल में खरगोन के जायसवाल परिवार ने अपने निजी दुख को पीछे छोड़कर मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। सड़क हादसे के शिकार हुए विजय जायसवाल को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था, जिसके बाद उनके परिवार ने अंगदान करने का साहसिक फैसला लिया। इस एक फैसले से चार परिवारों के जीवन में फिर से रोशनी लौट आई है। विजय के अंगों में से एक लिवर को इंदौर में ही ट्रांसप्लांट किया गया, जबकि दो किडनी चोइथराम और जुपिटर अस्पताल में दी गईं। वहीं, उनके हृदय को चार्टर विमान के जरिए अहमदाबाद भेजा गया, जिसके लिए शहर में ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। जायसवाल परिवार के इस जज्बे को देखते हुए प्रशासन ने विजय को 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर अंतिम विदाई दी। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने इस परोपकार की सराहना करते हुए कहा कि इंदौर स्वच्छता के बाद अब अंगदान में भी देश में नंबर वन बनने की दिशा में अभियान शुरू करेगा। भारत में अंगदान की दर बेहद कम होने के बीच यह घटना समाज के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा