India Bloc Protest Against Gyanesh Kumar: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली को लेकर विपक्षी नेताओं ने अपनी बात रखी। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने भाजपा और मोदी सरकार पर जमकार हमला बोला। समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां-जहां नाइंसाफी की सीमाएं लाग जाए और अब तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी खुद स्वीकार किए हैं कि 1 करोड़ 27 लाख वोट कम हो गया और उन्हें कब याद आया जब वो एमएससी का चुनाव हार गए जो लोग डबल इंजन की बात करते थे वहीं डबल जीरो हो गए।
वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि संविधान बचाओ, देश बचाओ। हम यह कुछ समय से कह रहे हैं। यह पार्टियों के बारे में नहीं है, यह कांग्रेस के बारे में नहीं है, यह बहुत ही आसान संदेश है कि इलेक्शन कमीशन को भारतीय लोगों के संवैधानिक अधिकार नहीं छीनने चाहिए। उन्होंने जो किया वह बिल्कुल गलत था। हमने इस देश में 80 साल तक निष्पक्ष और आजादी से चुनाव करवाए हैं। बिना किसी ऐसी समस्या के। बिना लोगों को बड़े पैमाने पर काटे।