जमीन विवाद में चचेरे भाई बने अपहरणकर्ता, 9 साल के बच्चे को अगवा कर मांगी 10 लाख की फिरौती 
वीडियो

जमीन विवाद में चचेरे भाई बने अपहरणकर्ता, 9 साल के बच्चे को अगवा कर मांगी 10 लाख की फिरौती

Crime news: संपत्ति बंटवारे के विवाद को लेकर एक युवक ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने चचेरे भाई का अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूजा सिंह

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक 9 साल के मासूम का अपहरण और 10 लाख की फिरौती मांगने का एक संगीन मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्चे का अपहरण करने मामले में चचेरे भाई और दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते आरोपी ने बच्चे का अहरण किया और फिर फिरौती की मांग की। उप पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी और उसके चाचा के बीच में जमीन बंटवारा हुआ था, जिसको लेकर आरोपी असंतुष्ट था। जिसके बाद उसने आपने चाचेरे भाई के अपहरण की योजना बनाई। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने समय रहते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर बच्चे को सही-सलामत बचा लिया गया।

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा