डिजाइन इमेज 
वीडियो

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान

Gig Workers Strike Petrol Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी के ऐलान के बाद गिग वर्कर्स का हल्लाबोल। देशव्यापी बंद का ऐलान। बेस पे बढ़ाने की मांग। फूड डिलीवरी, कैब बुकिंग सेवा रहेगी बंद।

अमन मौर्या

Delivery Boys App Shutdown Protest: देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों ने अब गिग वर्कर्स की कमर तोड़ दी है। बढ़ती लागत के विरोध में गिग प्लेटफॉर्म सर्विस वर्कर्स यूनियन ने 16 मई को दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक देशव्यापी ऐप बंद रखने का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से देश में ईंधन महंगा हो गया है, जिससे उनका रोजाना का खर्च हजारों रुपये बढ़ गया है।

इसके विपरीत स्विगी, जोमैटो और ओला-उबर जैसी कंपनियां उनका कमीशन या बेस पे नहीं बढ़ा रही हैं। गिग वर्कर्स की मांग है कि ईंधन की दरों के हिसाब से बेस पे बढ़ाया जाए, लंबी दूरी के ऑर्डर पर अतिरिक्त भुगतान मिले और न्यूनतम कमाई सुनिश्चित की जाए। इस 5 घंटे की हड़ताल के कारण फूड डिलीवरी, ग्रोसरी और कैब बुकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना