डिजाइन इमेज 
वीडियो

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO

Ghaziabad Demolition Action: गाजियाबाद में अवैध मजार पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कोविड काल में बनी अवैध इमारत को ध्वस्त किया गया।

अमन मौर्या

UP Illegal Mazar Demolished: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शासन और प्रशासन के निर्देश पर अवैध निर्माण के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया गया है। यूपीसीडा (UPSIDA) के पॉकेट C8 में बने एक अवैध मजार के ढांचे को बुलडोजर की मदद से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह मजार साल 2001 में महज एक छोटे चबूतरे के रूप में शुरू हुई थी, लेकिन साल 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान चोरी-छिपे इसका विस्तारीकरण कर एक बड़ी स्थाई बिल्डिंग खड़ी कर दी गई। इस अवैध निर्माण को हटाने के लिए प्रशासन ने बेहद सख्त रुख अपनाया।

किसी भी तरह के विरोध या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर करीब 1000 पुलिसकर्मियों का भारी बल तैनात किया गया था, जिसमें 3 एसीपी, 7 थाना प्रभारी और पीएसी की दो कंपनियां शामिल रहीं। प्रशासन का कहना है कि ध्वस्तीकरण के बाद अब भू-माफिया कानून के तहत आगे की सख्त नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट; बंगाल की खाड़ी से आ रहा चक्रवात अकवान

छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी