(वीडियो थंबनेल) 
वीडियो

DU में नहीं पढ़ाया जाएगा पाकिस्तान-चीन और इस्लाम का पाठ? जानें क्या है मामला

दिल्ली विश्वविद्यालय अपने एमए राजनीति विज्ञान के सिलेबस से पाकिस्तान, चीन, इस्लाम पर आधारित पाठ्यक्रम हटा सकता है। विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम पैनल ने कई विषयों को हटाने की सिफारिश की है।

आकाश मसने

दिल्ली विश्वविद्यालय में अब पाकिस्तान और चीन के बारे में नहीं पढ़ाया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय अपने एमए राजनीति विज्ञान के सिलेबस से पाकिस्तान, चीन, इस्लाम और राजनीतिक हिंसा पर आधारित पाठ्यक्रम हटा सकता है। संकाय सदस्यों का कहना है कि विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम पैनल ने कई विषयों को हटाने की सिफारिश की है। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक मामलों की स्थायी समिति ने मंगलवार को कई पाठ्यक्रमों पर चर्चा के लिए बैठक की। स्थायी समिति की सदस्य और अकादमिक परिषद की सदस्य डॉ. मोनामी सिन्हा ने कहा कि बैठक के दौरान राजनीति विज्ञान पीजी पाठ्यक्रम गंभीर जांच के दायरे में आया। मोनामी सिन्हा ने कहा कि "जिन पाठ्यक्रमों को हटाया गया और जिन्हें नया रूप देने के लिए कहा गया है, वे हैं पाकिस्तान और विश्व, समकालीन विश्व में चीन की भूमिका, इस्लाम और अंतर्राष्ट्रीय संबंध, पाकिस्तान: राज्य और समाज, धार्मिक राष्ट्रवाद और राजनीतिक हिंसा।

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट