ट्रंप और शी की मीटिंग डिजाइन फोटो
वीडियो

Trump-Xi Summit: B-2 से F-22 तक शक्ति प्रदर्शन, अब ताइवान से ट्रेड तक क्या होगा फैसला? VIDEO में समझें

Donald Trump Jinping Meeting: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग में ताइवान, ट्रेड, AI और सुरक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। जानें अमेरिका-चीन बैठक में किन मुद्दों पर नजर रहेगी।

प्रिया जैस

Xi Jinping US Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आज अहम बैठक होनी है। इसके लिए 11 साल बाद शी जिनपिंग अमेरिका पहुंचे है। शी जिनपिंग का स्वागत जॉइंट बेस एंड्रयूज पर हुआ। यहां अमेरिकी वायु सेना ने स्वागत में B-2 स्टील्थ बॉम्बर और F-22 रैप्टर स्टील्थ फाइटर जेट्स के साथ फ्लाईपास्ट किया। यह औपचारिक स्वागत से कहीं ज्यादा गहरी द्विपक्षीय प्रतिद्वंद्विता के बीच अमेरिकी सैन्य शक्ति और प्रतिरोध क्षमता का रणनीतिक प्रदर्शन है।

इस बैठक का मुख्य एजेंडा संवेदनशील भू-राजनीतिक मुद्दों पर केंद्रित है, जिनमें ताइवान, द्विपक्षीय व्यापार, तकनीक और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शक्ति संतुलन शामिल हैं। कुल मिलाकर, यह बैठक दिखाती है कि भविष्य के अमेरिका-चीन संबंधों को तय करने में सैन्य शक्ति प्रदर्शन, व्यापार रणनीति और ऊर्जा सुरक्षा किस तरह आपस में जुड़े हुए हैं। इस वीडियो के जरिए जाने कि कैसे शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किन मुद्दों पर बात कर सकते है और किन समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति