कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जिस बाइक से विधान भवन पहुंचे उसकी PUC एक्सपायर हो गई है। उन्होंने लिखा कि “तो एक्सपायर्ड माल ठीक है? ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री ने अपने #Austerity स्टंट के लिए एक्सपायर्ड PUC वाली गाड़ी चुनी। उन्हाेंने पूछा की क्या इस पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस और मुंबई आरटीओ इस पर कोई एक्शन लेंगे? क्या मुख्यमंत्री इस पर जवाब देंगे?”