दिल्ली का सत्य निकेतन हादसा (डिजाइन फोटो)
वीडियो

हॉस्टल की फीस भरी और अगले दिन आई बेटे की मौत की खबर, दिल्ली हादसे में गई वाराणसी के छात्र की जान; देखें Video

Delhi Satya Niketan Accident: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए हादसे ने वाराणसी के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मृतक छात्र के पिता संतोष खरवार ने कहा कि 5 सितंबर को ही उनकी बेटे से बातचीत हुई थी।

मनोज आर्या

Delhi Satya Niketan Building Collapsed: राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक इमारत हादसे ने वाराणसी के एक परिवार की खुशियां पूरी तरह से छीन लीं। इस हादसे में बीकॉम ऑनर्स के 20 वर्षीय छात्र अभिषेक खरवार की असमय मौत हो गई, जिसके बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक छात्र के पिता संतोष खरवार ने बताया कि 5 सितंबर को ही उनकी बेटे से बातचीत हुई थी और उन्होंने उसके हॉस्टल की फीस जमा की थी, लेकिन अगले ही दिन यह दुखद खबर सामने आई।

परिजनों ने इमारत मालिक की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि निर्माण या मरम्मत का काम चल रहा था तो छात्रों को पहले ही सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाना चाहिए था। अभिषेक के पिता ने प्रशासन और दिल्ली के मुख्यमंत्री से अपील की है कि छात्रों के हॉस्टल और पीजी की सुरक्षा तथा इमारतों की स्थिति की नियमित जांच कराई जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को अपने बच्चे को इस तरह न खोना पड़े। इस हादसे में कुल सात लोगों की जान गई है, जिनमें पांच छात्र शामिल हैं।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार