डिजाइन इमेज 
वीडियो

21 मौतों का जिम्मेदार कौन? BNB के नाम पर चल रहा था मौत का होटल, दिल्ली अग्निकांड हादसे के बाद उठे सवाल

Hotel Flourish Stay: दिल्ली के मालवीय नगर में भयानक अग्निकांड हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई है। नियमों की उड़ी धज्जियां उड़ाते हुए कमर्शियल लाइसेंस के बिना ही BNB की आड़ में होटल चल रहा था।

अमन मौर्या

Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में 'होटल फ्लोरिश स्टे' में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई और 37 से अधिक लोग घायल हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है कि जिस इमारत में होटल चल रहा था, उसके पास कमर्शियल होटल का लाइसेंस नहीं था। वह असल में बीएनबी (बेड एंड ब्रेकफास्ट) लाइसेंस की आड़ में अवैध रूप से संचालित हो रहा था। नियमों के मुताबिक, बीएनबी लाइसेंस सिर्फ घरेलू मकानों के लिए होता है, जहां मकान मालिक का रहना अनिवार्य है और वह अधिकतम 6 कमरे ही मेहमानों को दे सकता है।

इसके विपरीत, कमर्शियल होटल चलाने के लिए फायर एनओसी, एमसीडी और पुलिस की कड़ी मंजूरियां जरूरी होती हैं। मालवीय नगर हादसे ने यह बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं कि सुरक्षा मानकों की इतनी बड़ी अनदेखी कैसे हुई और संबंधित विभागों ने समय रहते इसका निरीक्षण क्यों नहीं किया।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार