डिजाइन फोटो 
वीडियो

'बिना नोटिस मंदिर नहीं टूटने देंगे'... DDA की कार्रवाई के खिलाफ प्रियदर्शनी विहार में जोरदार प्रदर्शन-VIDEO

DDA Bulldozer Action: दिल्ली के प्रियदर्शनी विहार में मंदिर पर डीडीए की बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में लोगों का प्रदर्शन तेज। जानिए पूरा मामला और क्या बोले प्रदर्शनकारी।

वंदना शर्मा

दिल्ली के प्रियदर्शनी विहार में एक मंदिर को गिराने के लिए डीडीए द्वारा किए गए बुलडोजर एक्शन के विरोध की घटना सामने आयी है। मंदिर को तोड़े जाने की खबर मिलते ही स्थानीय निवासी और मंदिर कमेटी के सदस्य मौके पर जमा हो गए और प्रशासन के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन किया गया है।

मंदिर कमेटी के सदस्य ने विरोध करने वालों पर आरोप लगाया गया है कि मंदिर कमेटी को कोई पूर्व नोटिस नहीं दिया गया था। उनका यह कहना है कि अगर कोई कानूनी विवाद या कोर्ट का आदेश है, तो उन्हें जानकारी दी जानी चाहिए थी ताकि वे उसका कानूनी समाधान निकाल सकें। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर को बचाने के लिए शांतिपूर्ण विरोध का रास्ता चुना है। उनका कहना है कि यह मंदिर बरसों पुराना है और यहां हजारों लोग आते हैं।

प्रदर्शनकारी अपनी बात रखने के लिए और मंदिर को न तोड़ने की मांग के लिए अधिकारियों से बात करने और मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं । आंदोलन के दौरान लोग 'जय श्री राम' के नारे लगा रहे हैं और धर्म की रक्षा के लिए वहां डटे हुए हैं। इस वीडियो को पूरा देखे...

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM