चुनाव आयोग के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन डिजाइन इमेज
वीडियो

भोपाल में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च निकालकर जताया विरोध, VIDEO

Jitu Patwari Protest Bhopal: भोपाल में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस ने 'वोट बचाओ, देश बचाओ' मार्च निकाला। जीतू पटवारी और उमंग सिंघार जैसे दिग्गज नेताओं ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया।

करुणा नंद शाहवाल

Congress Protest Bhopal Against EC: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा और उग्र प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने "वोट बचाओ, देश बचाओ" के नारे लगाते हुए व्यापम चौराहे से बोर्ड ऑफिस तक एक विशाल पैदल मार्च निकाला। इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश के प्रमुख नेता जैसे जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान उमंग सिंघार ने सरकार और चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और नाम काटने के गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए इन सभी वोट हटाने के दावों का कड़ा जवाब दिया है। राजनीतिक गलियारों में इस प्रदर्शन के बाद सरगर्मी काफी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत