(वीडियो थंबनेल) 
वीडियो

इंदिरा गांधी के बारे में बोलने की औकात नहीं...अब निशिकांत दुबे पर क्यों भड़के पवन खेड़ा

पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ एनडीए नेताओं से संवाद करते हैं। उन्होंने निशिकांत दुबे के बयान पर भी जोरदार प्रहार किया है।

आकाश मसने

एनडीए के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने जमकर हमला बोला है। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के बाद सर्वदलीय डेलीगेशन में शामिल निशिकांत दुबे को लेकर भी सवाल उठाए है। पवन खेड़ा ने कहा कि क्या देश में राजनीतिक एकता की ज़िम्मेदारी सिर्फ विपक्ष की है? पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ एनडीए नेताओं से संवाद करते हैं। बैठक में केवल एनडीए के नेताओं को ही क्यों बुलाया जा रहा है। उन्होंने भारत के इकॉनमी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर भी हमला बोला है। खेड़ा ने कहा कि सरकार भारत में बढ़ती महंगाई पर बात करें। अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई पर बात करें। वहीं भाजपा नेता निशिकांत दुबे की इंदिरा गांधी को लेकर की गई टिप्पणी पर भी पवन खेड़ा भड़क गए।

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस