(कॉन्सेप्ट फोटो) 
वीडियो

बिहार की राजनीति में CM नीतीश के बेटे निशांत की एंट्री, JDU के सीनियर नेता ने दिया बड़ा संकेत- VIDEO

Nishant Kumar: जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार जल्द ही राजनीति में आ सकते हैं।

मनोज आर्या

Nitish Kumar Son Nishant Kumar: बिहार की राजधानी पटना से राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार जल्द ही राजनीति में आ सकते हैं। संजय झा ने कहा कि जेडीयू के कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक सभी चाहते हैं कि अब निशांत कुमार पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी में हर कोई उन्हें काम करते देखना चाहता है और यह पार्टी के लिए अच्छा कदम माना जा रहा है। जेडीयू नेता ने यह भी कहा कि अब अंतिम निर्णय निशांत कुमार को ही लेना है। उन्होंने कहा कि यह उन्हीं पर निर्भर है कि वह कब पार्टी में औपचारिक रूप से जुड़कर काम शुरू करने का फैसला करते हैं। संजय झा के इस बयान के दौरान निशांत में मौजूद थे। मगर, उन्होंने इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें

राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर CAIT का पलटवार, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखी चिट्ठी

भारत-जर्मनी के 75 साल के रिश्तों का जश्न, जैज और कर्नाटक संगीत से सजेगी महफिल