डिजाइन फोटो 
वीडियो

'बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं', लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO

Lucknow Protest: यूपी की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और कम वेतन के विरोध में गोमती नगर स्थित साइबर टावर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

मनोज आर्या

Lucknow CM 1076 Helpline Number Employees Protest: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और कम वेतन के विरोध में गोमती नगर स्थित साइबर टावर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया जब कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी महिलाओं और पुरुषों को पुलिस द्वारा घसीटकर बसों में भरते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कर्मचारी बस की खिड़की से रोते हुए मदद की गुहार लगा रही है। कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे 15,000 रुपये वेतन का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें केवल 7 से 8 हजार रुपये ही दिए जा रहे हैं। साथ ही, दो-दो महीने की सैलरी रोकने और ऑफिस के भीतर मोबाइल फोन जमा कराने जैसे शोषणकारी व्यवहार के खिलाफ भी आक्रोश है। भारी हंगामे के बाद पुलिस ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री कार्यालय से मिलवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

वो IAS अधिकारी कौन है? जो बाद में CM बना, क्या UP में दिव्या मित्तल रचेंगी इतिहास?

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी