छठ पूजा पर घर जाने के लिए पानीपत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ डिजाइन इमेज
वीडियो

छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़, पानीपत रेलवे स्टेशन पर फंसे हजारों लोग, देखें VIDEO

Chhath Special Trains: छठ पूजा पर घर जाने के लिए पानीपत रेलवे स्टेशन पर फंसे हजारों यात्री। ट्रेनों की भारी कमी और भीड़ से परेशान लोगों ने सरकार से स्पेशल ट्रेनें बढ़ाने की मांग की है।

करुणा नंद शाहवाल

Chhath Puja 2026 UP Bihar Pssenger: छठ पूजा के महापर्व पर अपने घर उत्तर प्रदेश और बिहार जाने के लिए पानीपत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है। हजारों की संख्या में यात्री ट्रेन न मिलने और अत्यधिक भीड़ के कारण स्टेशन पर ही फंस गए हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि लोगों को ट्रेनों में चढ़ने के लिए भारी जद्दोजहद करनी पड़ रही है, और कई यात्री मजबूरी में शौचालय या दरवाजों पर लटककर सफर करने को विवश हैं।

यात्रियों का आरोप है कि चुनाव के समय वोट मांगने के लिए तमाम वादे किए जाते हैं, लेकिन त्योहारों के इस महत्वपूर्ण समय पर सरकार और रेलवे प्रशासन की ओर से पर्याप्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन नहीं किया जा रहा है। पानीपत में रहने वाले पूर्वांचल और बिहार के मजदूरों और कामगारों ने सरकार से अपील की है कि वे इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाएं ताकि वे सुरक्षित अपने परिवार के पास पहुंचकर श्रद्धा के साथ छठ का त्योहार मना सकें।

Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण