छत्तीसगढ़ नक्सली (सौ. Youtube ) 
वीडियो

शिक्षा को चुन रहे छत्तीसगढ़ के नक्सली, डबल इंजन सरकार ने उठाया अहम कदम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल के अंतर्गत इन नक्सलियों को हर महीने स्वरोजगार या काम के लिए 10,000 हर महीने दिए जाएंगे।

अपूर्वा नायक

केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार ने प्रदेश से नक्सलवाद को दूर करने के लिए अहम कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ की नई नक्सलवाद पुर्नवसन केंद्र में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलवादियों को रोजगार और शिक्षा देने का फैसला लिया है। जिसके अंतर्गत आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों को जिला स्तर पर स्किल डेवलपमेंट सिखाया जाएगा। इन नक्सलियों को काम करने या फिर स्वरोजगार के लिए बढ़ावा देने के लिए 3 साल तक हर महीने 10,000 रुपये बतौर मासिक भत्ता दिया जाएगा। इसको लेकर राज्य के कौशल विकास और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि हमारे बस्तर में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को रोजगार का अवसर देने की हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुहिम है। जिसके कारण ना सिर्फ नक्सलवाद कम होगा बल्कि इन नक्सलियों का जीवन भी सुधरेगा।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना