हाइड्रोजन बम वाले बयान पर भड़की BJP, गिरिराज सिंह ने कहा, 'राहुल देश में गृह युद्ध करवाना चाहते हैं' 
वीडियो

हाइड्रोजन बम वाले बयान पर भड़की BJP, गिरिराज सिंह ने कहा, 'राहुल देश में गृह युद्ध करवाना चाहते हैं'

BJP leader Giriraj Singh: राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान पर भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल देश में गृह युद्ध करवाना चाहते हैं।

पूजा सिंह

The BJP Targeted Rahul In Tts Criticism: देश में इन दिनों हाइड्रोजन बम की काफी चर्चा है। दरअसल पिछले कई दिनों से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हाइड्रोजन बम की बात कह रहे हैं। बीते मंगलवार को भी राहुल गांधी ने कहा था कि उन्होंने जिस हाइड्रोजन बम की बात कही थी, वो अभी आया नहीं है, लेकिन आने वाला है। जिस दिन आएगा, उस दिन सभी को सच्चाई का पता चल जाएगा। अब राहुल गांधी के इसी बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है और बीजेपी नेता उन पर हमलावर हैं। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने राहुल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे अर्बन नक्सल की ओर बढ़ रहे हैं। आगे गिरिराज सिंह ने कहा कि, कि राजनीति में हाइड्रोजन और न्यूक्लियर बम नहीं होता है। राजनीति सामाजिक सरोकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था का है, आग लगाने का नहीं है। राहुल गांधी देश में गृह युद्ध करवाना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला है।

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर