डिजाइन इमेज 
वीडियो

SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा

Uttar Pradesh News: मिर्जापुर के बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का अधिकारियों को "डंडे से ठीक करने" की धमकी देते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

सजल रघुवंशी

Ratnakar Mishra Viral Video: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जल जीवन मिशन के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते नजर आ रहे हैं।  मंगलवार को विधायक ब्लॉक के गोबराहा गांव में योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों ने शिकायत की कि नल लगने के बावजूद पानी नहीं आ रहा है। अधिकारियों द्वारा पाइपलाइन डैमेज होने का बहाना बनाने पर विधायक का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बेहद सख्त लहजे में अधिकारियों को चेतावनी दी। वीडियो में विधायक रत्नाकर मिश्रा अधिकारियों को "डंडे से ठीक करने" और "लात खाने" जैसी भाषा का इस्तेमाल करते हुए चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को 22 तारीख तक व्यवस्था दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया है और मौके पर मौजूद एडीएम विजेता को दोषियों के खिलाफ लिखित कार्रवाई और पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। यह घटना सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत और जनप्रतिनिधियों के आक्रामक व्यवहार को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है।

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा