6.3 Billion Dollar Crypto Theft: दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस पर अब तक का सबसे बड़ा साइबर हमला हुआ है। हैकर्स ने एक्सचेंज से रिकॉर्ड 6.3 अरब डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 55,000 करोड़ रुपये चुरा लिए हैं। इस ऐतिहासिक चोरी के बाद डिजिटल एसेट्स की सुरक्षा को लेकर निवेशकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इस बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बाजार में तुरंत गिरावट दर्ज की गई। स्थिति को संभालते हुए बाइनेंस ने फिलहाल निकासी सेवाओं को रोक दिया है और स्पष्ट किया है कि ग्राहकों के नुकसान की भरपाई कंपनी खुद करेगी। इस वीडियो के जरिए जानिए आखिर कैसे क्रिप्टो में इतनी बड़ी चोरी हुई।