डिजाइन फोटो 
वीडियो

पटना में NDA की बड़ी बैठक, सम्राट चौधरी के घर विधायकों को मिली ट्रेनिंग, क्या विपक्षी खेमे में होगी सेंधमारी?

Bihar Politics: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर एनडीए ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। पटना में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर NDA विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

मनोज आर्या

Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर एनडीए (NDA) ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। पटना में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर एनडीए विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। एनडीए ने सभी पांचों सीटों पर जीत का दावा किया है। एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन, शिवेश राम और उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं। दूसरी ओर, राजद (RJD) ने अमरेंद्र धारी सिंह को पांचवीं सीट के लिए उम्मीदवार बनाकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। आंकड़ों के खेल में एनडीए के पास 202 विधायकों का समर्थन है, जिससे उसके चार प्रत्याशी आसानी से जीत सकते हैं। हालांकि, पांचवीं सीट के लिए उपेंद्र कुशवाहा और अमरेंद्र धारी सिंह के बीच कड़ी टक्कर है। इस सीट को जीतने के लिए एनडीए को 3 और महागठबंधन को 6 अतिरिक्त वोटों की जरूरत है। ऐसे में दोनों गुटों की नजर ओवैसी की पार्टी (AIMIM) के 5 विधायकों और बसपा के एक विधायक पर टिकी है। एनडीए नेताओं का दावा है कि विपक्ष के कई विधायक भी उनके संपर्क में हैं।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन