बिहार नारी शक्ति योजना (फोटो- सोशल मीडिया) 
वीडियो

नीतीश सरकार महिलाओं को दे रही 1 लाख सालाना, छात्राओं को हो रहा फायदा

मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत बिहार सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता, UPSC-BPSC तैयारी में सहयोग, स्वरोजगार प्रशिक्षण और आवास सुविधा देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है।

अक्षय साहू

बिहार सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं पहलों में एक प्रमुख योजना है मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना, जिसका मकसद महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूती प्रदान करना है। इस योजना के तहत पढ़ाई कर रही लड़कियों को भी सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। जो छात्राएं UPSC या BPSC की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। UPSC प्री परीक्षा पास करने पर 1 लाख रुपये, और BPSC प्री पास करने पर 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। हाल ही में कई योग्य छात्राओं के खातों में यह राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।यह योजना केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें महिलाओं के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण, वर्किंग वुमेन हॉस्टल, और शॉर्ट स्टे होम जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी शामिल हैं। इस तरह की पहलें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में सशक्त रूप से अपनी भूमिका निभाने का अवसर देती हैं।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM