वीडियो

चुनावी सभा में जमकर बरसे खेसारी लाल यादव, NDA पर किया तीखा प्रहार- VIDEO

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपर स्टार और राष्ट्रीय जनता दल के नेता खेसारी लाल यादव बिहार के चुनावी मैदान में हैं। खेसारी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्राथमिकताओं पर एक तीखी टिप्पणी की है।

मनोज आर्या

Bihar Assembly Elections 2025: भोजपुरी गायक-अभिनेता और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता खेसारी लाल यादव बिहार के चुनावी मैदान में हैं। खेसारी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्राथमिकताओं पर एक तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण की जरूरत को स्वीकार करते हुए भी रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर अधिक ध्यान देने की मांग की। खेसारी लाल यादव ने सत्ताधारी दल को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि मेरे कहने का मतलब ये था कि राम मंदिर बनना जरूरी है, लेकिन क्या अस्पताल बनाना जरूरी नहीं है? क्या रोजगार जरूरी नहीं है? क्या शिक्षा जरूरी नहीं है? उन्होंने जोर देकर कहा कि मंदिर लोगों के भविष्य का निर्धारण नहीं कर सकते हैं। आप हर जगह मंदिर बनाइए, लेकिन क्या मंदिर हमारे बच्चों का भविष्य तय करेंगे? अगर मंदिर हमारे बच्चों का भविष्य तय करते हैं, तो मैं चाहूंगा कि आप बिहार में 200 मंदिर बनाकर दिखाइए कि आपने कितने बच्चों का भविष्य तय किया है।

Delhi CJP Protest LIVE: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो