4 साल में भी फर्स्ट ईयर क्लियर नहीं हुआ तो नर्सिंग छात्र बिल्डिंग पर चढ़े डिजाइन इमेज
वीडियो

4 साल में भी फर्स्ट ईयर क्लियर नहीं हुआ तो नर्सिंग छात्र बिल्डिंग पर चढ़े, दी आत्महत्या की धमकी! देखें VIDEO

Bhopal Nursing Student Protest: भोपाल में नर्सिंग छात्रों का आंदोलन उग्र, 4 साल बाद भी रिजल्ट न आने से परेशान तीन छात्र बिल्डिंग पर चढ़े और दी आत्महत्या की धमकी। पूरी खबर पढ़ें।

करुणा नंद शाहवाल

Bhopal GNM Nursing Exam Result Delay: भोपाल में नर्सिंग छात्रों का गुस्सा अब चरम पर पहुंच चुका है, क्योंकि 2022-23 का सत्र होने के बावजूद अभी तक छात्रों का रिजल्ट नहीं आया है और 4 साल बीत जाने के बाद भी उनका फर्स्ट ईयर क्लियर नहीं हुआ है। अपनी मांगों और भविष्य की बर्बादी से परेशान होकर जीएनएम के तीन छात्र न्याय की गुहार लगाते हुए एक ऊंची इमारत की छत पर चढ़ गए और कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगे।

छात्रों का आरोप है कि कॉलेज और नर्सिंग काउंसिल सिर्फ तारीख पर तारीख दे रहे हैं और परीक्षा के नाम पर लगातार भारी फीस वसूल रहे हैं, लेकिन समय पर रिजल्ट या स्कॉलरशिप नहीं मिलने से उनके परिवारों पर भारी कर्ज हो गया है। हैरानी की बात यह है कि इतना बड़ा और खतरनाक विरोध प्रदर्शन होने के बावजूद मौके पर कोई भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी या पुलिस बल छात्रों को समझाने नहीं पहुंचा। छात्र अपनी जिद पर अड़े हुए हैं और सरकार से तुरंत न्याय व भविष्य सुरक्षित करने की मांग कर रहे हैं।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील

जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं...संसद में जारी गतिरोध पर किरेन रिजिजू ने जताई निराशा

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट