लोडर में स्कूल जाते बच्चे डिजाइन फोटो
वीडियो

स्कूली बच्चों का जोखिम भरा सफर, लोडर में ले जाने का VIDEO वायरल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

Aligarh Viral Video: अलीगढ़ के विजयगढ़ क्षेत्र के दिहौली में बच्चों को लोडर में भरकर स्कूल ले जाने का वीडियो वायरल है। मामले ने स्कूली परिवहन और बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

प्रिया जैस

School Transport Safety: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों को एक लोडर वाहन में भरकर स्कूल ले जाते हुए दिख रहा है। एक लोडर में कई बच्चों को ठूस कर भरा जाता है और फिर बच्चों को स्कूल ले जाया जाता है। ऐसे में स्कूल जाने के लिए सुरक्षित माध्यम का इंतजाम को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे है। दिहौली से सामने आए इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे असुरक्षित लोडर में एक साथ ढेर सारे बच्चों को ले जाया जा रहा है। अलीगढ़ से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित करने वाला मामला सामने आया है। यह वीडियो विजयगढ़ थाना क्षेत्र के दिहौली का बताया जा रहा है। वायरल हो रह इस वीडियो में छोटे-छोटे बच्चों को कथित तौर पर एक वाहन में क्षमता से अधिक बैठाकर स्कूल ले जाते हुए देखा जा रहा है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या परिवहन व्यवस्था किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है।

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

भारत में रहने के लिए कब और कैसे ले सकते हैं OCI Card, जानें नियम और हासिल करने का तरीका

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का CEC को नोटिस, बिना नाम लिए राहुल गांधी को फटकार

चुनाव आयोग के खिलाफ रण में सीएम विजय सेना की एंट्री! चेन्नई में इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल हुए

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप