लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान  
वीडियो

विपक्ष के हंगामे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, 'ये लोकतंत्र की हत्या है'

Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan : लोकसभा में विपक्ष के हंगामें को लेकर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष पर लोकतंत्र कि हत्या करने का भी आरोप लगाया।

पूजा सिंह

मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही की शुरुआत माधवराव गोपछड़े के सवाल से की, जो किसान सम्मान निधि से जुड़ा था। इस पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जवाब दे रहे थे, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण व्यवधान उत्पन्न हो गया। शिवराज सिंह ने कहा कि, 'ये मुझे जवाब नहीं देने दे रहे हैं, ये लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि किसानों और गांव-गरीब से जुड़े मुद्दों पर चर्चा को बाधित न करें। आज किसानों का दिन और 20 में से 11 सवाल किसानों के हैं। इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, देश देख रहा है कि कौन किसानों के साथ खड़ा है और कौन नहीं।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी