डिजाइम इमेज 
वीडियो

आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- 'न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान', देखें VIDEO

Agra Cantt Railway dispute: आगरा कैंट में आरपीएफ द्वारा रेलवे अफसर के साथ मारपीट पर भारी बवाल। पीड़ित पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, सभी आरोपियों को नौकरी से बर्खास्त करने की जोरदार मांग।

करुणा नंद शाहवाल

Agra Cantt Railway Dispute Demand For Dismissal Of RPF: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मास्टर नरेंद्र चहर के साथ आरपीएफ कर्मियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में डीआरएम कार्यालय पर विभिन्न संगठनों और कर्मचारियों का भारी जमघट लगा हुआ है।

पीड़ित अधिकारी की पत्नी फूट-फूटकर रोते हुए नजर आईं और उन्होंने आरोप लगाया कि आरपीएफ कर्मियों ने उनके पति की जिंदगीभर की कमाई और सम्मान को पलभर में धूमिल कर दिया। हालांकि रेल प्रशासन ने चार आरपीएफ कर्मियों को निलंबित कर दिया है, लेकिन पीड़ित पक्ष और विभिन्न संगठनों की मांग है कि उन्हें केवल सस्पेंड नहीं बल्कि नौकरी से पूरी तरह बर्खास्त किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि एक घंटे के भीतर दोषियों को गिरफ्तार कर बर्खास्त नहीं किया गया, तो वे रेल का चक्का जाम करने और ट्रेनों को रोकने के लिए बाध्य होंगे।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा