एक्टर इमरान खान 
वीडियो

एक्टर इमरान को भारत छोड़ने की मांग पर सियासी घमासान तेज, शिवसेना-BJP आमने-सामने

Actor Imran Khan: भारतीय मूल के विदेशी नागरिक एक्टर इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद FRRO ने उन्हें 28 तारिख तक भारत छोड़ने का निर्देश जारी किया है।

आशीष शुक्ला

Demand For Actor Imran To Leave India: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी किए जाने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में विवाद गरमा गया है। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

पूरा मामला 10 अक्टूबर को हुए सीजेपी के प्रोटेस्ट से जुड़ा हुआ है। इसी दिन दिल्ली के साथ-साथ पूरे देश में सीजेपी प्रदर्शन कर रही थी। मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था। इसी प्रदर्शन में इमरान खान भी शामिल हुए थे। इसके बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया की शिकायत पर विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) ने उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया।

इस कार्रवाई का शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने विरोध किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण किसी व्यक्ति के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करना गंभीर मुद्दा है। वहीं, भाजपा की ओर से इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन किया गया है। फिलहाल मुद्दा गरमाया हुआ है। इस मामले को लेकर एक्टर इमरान खान ने कोर्ट का रूख किया है।

आशुतोष रांका और सौरभ दास की मुश्किलें बढ़ीं, हिरासत बढ़ने के बाद अब क्राइम ब्रांच के हवाले केस

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा