वीडियो थंबनेल (नवभारत) 
वीडियो

कांग्रेस के अंदर आज भी आपातकाल, आचार्य प्रमोद कृष्णम राहुल गांधी पर बोला हमला

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर आज भी आंतरिक रूप से आपातकाल जैसी स्थिति है। मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर कृष्णम ने टिप्पणी की है।

आकाश मसने

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर आज भी आंतरिक रूप से आपातकाल जैसी स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति में नेताओं को बोलने की आज़ादी नहीं है। पार्टी में कई ऐसे नेता है जो कुछ कहने की इच्छा रखते हैं लेकिन दबाव के कारण चुप रहते हैं। पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि इंदिरा गांधी के समय में जो इमरजेंसी लगी थी वो 1977 में खत्म गई लेकिन कांग्रेस के अंदर आज भी इमरजेंसी लागू है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के अध्यक्ष है लेकिन फैसले राहुल गांधी के नौकर करते हैं। उन्होंने कहा कि जो हालत खड़गे की पार्टी में है उसको कांग्रेस का बच्चा जानता है।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज