अभिषेक कुमार सिंघवी (डिजाइन फोटो)
वीडियो

चुनाव आयोग को हाईजैक कर लिया, CEC ज्ञानेश कुमार पर अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा हमला- VIDEO

Election Commission: अभिषेक मनु सिंघवी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनाव आयोग को हाईजैक करने का आरोप लगाया। सिंघवी ने 1995 के SC के फैसले का हवाला देते हुए असहमति की अनदेखी का मुद्दा उठाया।

मनोज आर्या

Election Commission Controversy: कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सिंघवी ने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने साथी चुनाव आयुक्तों को दरकिनार कर पूरी संस्था को एक तरह से हाईजैक कर लिया है। उन्होंने इसे संस्थागत स्वतंत्रता पर बड़ा आघात और 'आंतरिक बुलडोजर' का घिनौना उदाहरण करार दिया। सिंघवी ने 1995 के सर्वोच्च न्यायालय के एक फैसले का हवाला देते हुए याद दिलाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त केवल बराबरों में प्रथम होते हैं, न कि अन्य चुनाव आयुक्तों से वरिष्ठ।

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि निर्णय प्रक्रिया में सभी आयुक्तों की समान भूमिका होनी चाहिए और यदि केवल मुख्य चुनाव आयुक्त की बात को ही अंतिम माना जाएगा तो अन्य आयुक्त महज सजावटी या निष्प्रभावी बनकर रह जाएंगे। उन्होंने खुलासा किया कि पिछले 10 महीनों में साथी चुनाव आयुक्तों ने कम से कम 14 बार अपनी लिखित असहमति और विरोध दर्ज कराया है, जिसे नजरअंदाज किया गया।

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान