आठवां वेतन आयोग (सोर्स- डिजाइन फोटो)
वीडियो

8th Pay Commission: 6% इंक्रीमेंट, 50% DA मर्जर और OPS की मांग; जानें क्या-क्या हैं 73 प्रस्ताव

8th Pay Commission: रक्षा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ ने 8वें वेतन आयोग के समक्ष केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़ी कुल 73 मांगों का प्रस्ताव रखा है।

मनोज आर्या

8th Pay Commission Latest Update: रक्षा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (बीपीएमएस) ने आठवें वेतन आयोग के समक्ष केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़ी कुल 73 मांगों का प्रस्ताव रखा है। इन प्रस्तावों में मौजूदा 3 प्रतिशत सालाना इंक्रीमेंट को बढ़ाकर 6 प्रतिशत करने, 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बेसिक सैलरी और बेसिक पेंशन में मर्ज करने तथा एनपीएस व यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने जैसी बड़ी मांगें शामिल हैं। इसके अलावा समूह बीमा कवर को 15 लाख रुपये करने, डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस का लाभ 1 लाख रुपये करने और जीपीएफ पर ब्याज दर को ईपीएफ से कम न रखने का सुझाव दिया गया है।

संगठन ने सभी श्रेणियों के कर्मचारियों को कम से कम 30 दिन के वेतन के बराबर बोनस देने, न्यूनतम बेसिक सैलरी के लिए एक्रॉड फार्मूले व भारतीय श्रम सम्मेलन के मानकों को अपनाने, अधिकतम व न्यूनतम वेतन के बीच अनुपात 1:10 तक सीमित रखने, रिस्क अलाउंस व ब्याज मुक्त एडवांस बहाल करने और प्रमोशन की अधिकतम अवधि 5 साल तय करने की मांग भी की है। हालांकि, ये सभी सुझाव अभी प्रस्ताव के स्तर पर हैं और इन पर अंतिम निर्णय आयोग की सिफारिशों तथा सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा ।

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

झारखंड में SIR पर सरकार का विरोध, 38% मतदाताओं के प्रभावित होने का दावा; प्रक्रिया रोकने की मांग