आठवां वेतन आयोग (सोर्स- डिजाइन फोटो)
वीडियो

8th Pay Commission: ₹22,450 की पेंशन बढ़कर होगी ₹30,083? जानें 67% दर और ₹45,000 न्यूनतम पेंशन का पूरा गणित

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग के सामने भारत पेंशनर समाज ने बड़ी मांगें रखते हुए न्यूनतम मासिक पेंशन को बढ़ाकर ₹45,000 करने, आखिरी बेसिक सैलरी की 50% पेंशन दर को 67% करने का प्रस्ताव दिया है।

मनोज आर्या

8th Pay Commission Latest Update: आठवें वेतन आयोग के सामने पेंशन भोगियों के संगठन भारत पेंशनर समाज ने बड़ी मांगें रखते हुए न्यूनतम मासिक पेंशन को बढ़ाकर ₹45,000 करने, आखिरी बेसिक सैलरी की 50% पेंशन दर को 67% करने और फैमिली पेंशन की दर को 30% से बढ़ाकर 50% करने का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव के मुताबिक, यदि ₹44,900 आखिरी बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी की पेंशन 50% के बजाय 67% दर से तय होती है, तो मौजूदा ₹22,450 की बेसिक पेंशन बढ़कर करीब ₹30,083 तक पहुंच सकती है, जिससे हर महीने ₹7,633 का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।

इसी तरह फैमिली पेंशन की दर 50% होने पर संबंधित परिवार की मासिक आमदनी में भी ₹8,980 तक का इजाफा हो सकता है। हालांकि, पेंशन दर बढ़ने से ग्रेचुटी अपने आप नहीं बढ़ेगी क्योंकि उसके नियम अलग हैं। फिलहाल ये केवल सुझाव हैं और आठवें वेतन आयोग के आकलन व सिफारिशों के बाद अंतिम निर्णय सरकार को लेना है।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, राहुल गांधी बोले- गांवों ने बीजेपी को जवाब दे दिया

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026

Manipur Liquor Tragedy: मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत, 200 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को धमकी, अब दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री; आखिर क्यों?