आठवां वेतन आयोग (सोर्स- डिजाइन फोटो)
वीडियो

8th Pay Commission: 22-23 अक्टूबर को अहम बैठक, क्या कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा? जानें लेटेस्ट अपडेट

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग की मुंबई बैठक में सैलरी फिटमेंट फैक्टर और पेंशन में बदलाव पर चर्चा होने की संभावना है। जानें 22-23 अक्टूबर को क्या हो सकता है बड़ा फैसला।

मनोज आर्या

8th Pay Commission Latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 22 और 23 अक्टूबर का दिन बेहद अहम रहने वाला है क्योंकि आठवें वेतन आयोग की मुंबई में बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कर्मचारी संगठनों, यूनियनों और पेंशनर्स के प्रतिनिधियों से बातचीत की जाएगी, जिससे सैलरी फिटमेंट फैक्टर और पेंशन में बदलाव को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। हालांकि, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केवल सुझाव और मांगें जुटाना है, इसलिए तुरंत किसी अंतिम फैसले या बड़ी घोषणा की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। कई कर्मचारी संगठन तीन से 3.25 के बीच फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं, जिससे बेसिक सैलरी में बड़ा इजाफा हो सकता है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और पेंशन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। आठवें वेतन आयोग का गठन नवंबर 2025 में हुआ था और नियम, शर्तों व रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय निर्धारित है, जिसके चलते मई 2027 तक रिपोर्ट आने की संभावना है। रिपोर्ट आने और सरकार की मंजूरी के बाद ही नई सैलरी और भत्तों की वास्तविक तस्वीर साफ हो सकेगी।

आशुतोष रांका और सौरभ दास की मुश्किलें बढ़ीं, हिरासत बढ़ने के बाद अब क्राइम ब्रांच के हवाले केस

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा