8वां वेतन आयोग डिजाइन फोटो
वीडियो

8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, ₹45,000 न्यूनतम पेंशन और 25% DR मर्जर का प्रस्ताव; जानिए पूरा गणित- VIDEO

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग के गठन और उसकी सिफारिशों को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इस बीच एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

मनोज आर्या

8th Pay Commission Latest Update: आठवें वेतन आयोग के गठन और उसकी सिफारिशों को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इस कड़ी में भारत पेंशनर समाज (BPS) ने आयोग के समक्ष न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर ₹45,000 प्रति महीने करने का बड़ा प्रस्ताव रखा है। संगठन ने इसके साथ ही न्यूनतम बेसिक पे ₹69,000 करने और 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की सिफारिश की है। पेंशनर्स की एक प्रमुख मांग यह भी है कि लगातार बढ़ती महंगाई को देखते हुए डीए (DA) और डीआर (DR) की समीक्षा साल में दो बार के बजाय हर 3 महीने में की जाए। इसके अलावा, डीआर के 25 प्रतिशत तक पहुंचने पर उसे बेसिक पेंशन में मर्ज करने का सुझाव दिया गया है ताकि भविष्य में पेंशन संरचना अधिक मजबूत हो सके।

इसके साथ ही पेंशनर संगठन ने हर 5 साल में वेतन और पेंशन की समीक्षा करने तथा समान पद से रिटायर होने वाले कर्मचारियों की पेंशन में विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई है। हालांकि, ये सभी बिंदु फिलहाल पेंशनर्स संगठन द्वारा वेतन आयोग के सामने रखी गई प्रमुख मांगें हैं और सरकार द्वारा इस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है। भविष्य में आठवें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिशों और केंद्र सरकार के निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगा कि न्यूनतम पेंशन और सैलरी स्ट्रक्चर में कितना बदलाव होता है।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना