आठवें वेतन आयोग की बेंगलुरु में बैठक (सोर्स- डिजाइन फोटो)
वीडियो

8th Pay Commission: बेंगलुरु में आज से शुरू हुई बड़ी बैठक, क्या वाकई ₹69,000 हो जाएगी बेसिक सैलरी?

8th Pay Commission:आठवें वेतन आयोग की अहम बैठक आज से बेंगलुरु में शुरू हो गई है, जो दिन तक चलेगी। इस दौरान कर्मचारी और कर्मचारियों के संगठन आयोग के सामने अपनी मांगे रखेंगे।

मनोज आर्या

8th Pay Commission Latest Update: आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच सुगबुगाहट तेज हो गई है। बेंगलुरु में कर्मचारी और पेंशनर संगठनों के साथ आयोग की कंसल्टेशन मीटिंग शुरू हो चुकी है। इस बीच सबसे बड़ा सवाल फिटमेंट फैक्टर और बेसिक सैलरी को लेकर बना हुआ है। कर्मचारी संगठनों की ओर से फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 3.83 या इसके आसपास करने की मांग रखी जा रही है।

एक प्रमुख संगठन एनसीजेसीएम ने न्यूनतम बेसिक सैलरी को 18,000 रुपये से बढ़ाकर 69,000 रुपये करने का प्रस्ताव पेश किया है। हालांकि, जानकारों का स्पष्ट कहना है कि बेंगलुरु की इस बैठक को सीधे तौर पर सैलरी बढ़ोतरी का फैसला नहीं माना जाना चाहिए। अभी आयोग विभिन्न स्टेकहोल्डर्स से सुझाव और आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया में है।

सातवें वेतन आयोग के मुकाबले आठवें वेतन आयोग के तहत अलग-अलग पे लेवल्स के लिए अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर की मांग भी सामने आ रही है। इसके अलावा सेंट्रल गवर्नमेंट एंप्लाइज ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम से जुड़ा डेटा भी मांगा गया है। हालांकि, यह स्पष्ट है कि अभी तक सरकार या आयोग की ओर से कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। अंतिम सिफारिशें आने और सरकार की मुहर लगने के बाद ही नई सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर स्थिति साफ होगी।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय