उत्तराखंड के टिहरी मे पलटा ट्रक (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, ट्रक पलटने से एक की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाजल फकोट के बीच एक ट्रक पलट गया। वाहन में 15 लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अभिषेक सिंह

देहरादून: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाजल फकोट के बीच एक ट्रक पलट गया। वाहन में 15 लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी ऋषिकेश से गंगोत्री जा रहे थे। हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

राहगीरों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। लोगों के साथ ही घायलों को ट्रक के नीचे से निकाला जा रहा है। ट्रक को सीधा करने के लिए दो जेसीबी भी बुलाई गई हैं। साथ में स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी भी जुटे हुए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि ट्रक में कुल 15 कांवड़ यात्री सवार थे। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। 14 लोग घायल हैं। जिनमें से चार गंभीर रूप से घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

आठ लोगों का नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। एक व्यक्ति का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट में उपचार चल रहा है। घायल लोगों में कुछ के कांवरिया होने की बात भी निकलकर सामने आ रही है।

खाई में जा गिरी कार

रविवार को भी टिहरी में ही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी थी। यह हादसा टिहरी में स्थित रावत गांव के पास हुआ। जहां भैंतलाखाल से लंबगांव जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस घटना में 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में ईलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग