कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य 
उत्तराखण्ड

'बिहार में 20-25 हजार में मिलती हैं लड़कियां...' कैबिनेट मंत्री के पति का बेहूदा बयान, देखें VIDEO

Rekha Arya Husband Viral Video: सोमेश्वर विधायक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति, गिरधारी लाल साहू का विवादित बयान सामने आने से प्रदेश की राजनीति में हलचल मची है।

अर्पित शुक्ला

Girdhari Lal Sahu Controversial Statement: सोमेश्वर विधायक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का एक विवादित बयान सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साहू बिहार को लेकर महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

वायरल वीडियो में गिरधारी लाल साहू यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि, "बिहार में 20–25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं, कुंवारों के लिए बिहार से लड़कियां लेकर आएंगे।" यह बयान अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में स्याहीदेवी मंडल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया था, जहां 23 दिसंबर को साहू ने शिरकत की थी।

देखें वीडियो

इस टिप्पणी के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। बड़ी संख्या में लोग वीडियो को साझा करते हुए साहू की मानसिकता पर सवाल उठा रहे हैं और इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ करार दे रहे हैं। महिलाओं को इस तरह वस्तु की तरह देखने वाली मानसिकता को लेकर लोग कड़ी निंदा कर रहे हैं।

राजनीतिक गलियारों में तूल पकड़ी बहस

यह मामला अब राजनीति में भी तूल पकड़ चुका है। विपक्षी दलों ने इस बयान को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। सभी की नजरें अब इस बात पर हैं कि गिरधारी लाल साहू और सरकार की ओर से इस विवादित बयान पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

कांग्रेस ने की कड़ी निंदा

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुड्डू भोज ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "इस तरह की टिप्पणी भाजपा सरकार के 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' जैसे नारों की सच्चाई उजागर करती है।" उन्होंने कहा कि महिलाओं को इस तरह वस्तु की तरह देखने वाली सोच किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। इस बयान ने प्रदेश की राजनीति को एक बार फिर गर्मा दिया है, और अब देखना होगा कि इस पर सरकार और अन्य नेताओं की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना