मसूरी होमस्टे में रहस्यमय मौत (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तराखण्ड

Mussoorie के होटल में दिल्ली की इंजीनियर गायत्री की मिली बिना कपड़ों की लाश, हत्या या फिर हादसा?

Mussoorie Woman Death Case: मसूरी के होमस्टे में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर गायत्री की रहस्यमय मौत हो गई। कमरे में शराब की बोतलें और बेड पर खून मिला, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

प्रिया सिंह

Mussoorie Woman Death Case Mystery Case: उत्तराखंड के पर्यटन स्थल मसूरी के होमस्टे में दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत से भारी सनसनी फैली है। 27 वर्षीय पी. राधा गायत्री की लाश कमरे के फर्श पर बिना कपड़ों के पड़ी मिली है जिससे पुलिस बहुत सतर्क है। बेड की चादर पर चारों तरफ खून फैला हुआ था और कमरे में शराब की दो खाली बोतलें भी पड़ी मिली हैं।

इस भयानक घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर उस रात बंद कमरे के अंदर असल में क्या हुआ था। गायत्री की शादी महज 7 महीने पहले 8 नवंबर 2025 को ही सौम्या श्रीचरण के साथ बहुत ही धूमधाम से हुई थी। दोनों अलग-अलग शहरों में नौकरी करते थे और अपनी छुट्टियां मनाने के लिए इस शांत पहाड़ी इलाके में घूमने आए थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है लेकिन घटनास्थल के हालात और सबूत बेहद उलझे और संदिग्ध लग रहे हैं।

पुलिस की शुरूआती जांच

सोमवार सुबह 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि कियाना होमस्टे में महिला की हालत गंभीर है। मसूरी कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान पुलिस टीम और 108 एंबुलेंस के साथ बिना किसी देरी के मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस में मौजूद फार्मासिस्ट ने पूरी जांच के बाद 27 साल की महिला को उसी वक्त मृत घोषित कर दिया। कमरे के भीतर का नजारा पुलिस को बहुत अधिक चौंकाने वाला था क्योंकि मृतका का शव नग्न अवस्था में पड़ा था। बेड की चादर पर खून फैला हुआ था और उसकी नाक से भी खून निकला हुआ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। फॉरेंसिक यूनिट ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी की और कमरे से शराब की दो खाली बोतलें और अन्य सैंपल बरामद किए।

पति का पुलिस को बयान

पूछताछ में मृतका के पति सौम्या श्रीचरण ने पुलिस को बताया कि वे दोनों 13 जून को दिल्ली से उत्तराखंड निकले थे। 14 जून की रात करीब 11:30 बजे वे होमस्टे पहुंचे और रात में दोनों ने कमरे के अंदर शराब का सेवन किया। सुबह 3:30 बजे वे सो गए थे और उठने पर पत्नी फर्श पर बेसुध मिली जिसके बाद डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा।

परिवार में छाया मातम

इस दुखद और संदिग्ध मौत की जानकारी मिलते ही मृतका गायत्री के सास-ससुर तुरंत ही मसूरी के लिए पहुंच चुके हैं। वहीं विशाखापट्टनम में रहने वाले उनके सगे माता-पिता भी भारी मन से देहरादून के लिए अपनी यात्रा पर रवाना हो गए हैं। पुलिस इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर एंगल से बहुत गहराई से जांच जारी है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी