नैनीताल में पांच दुकानें जलीं 
उत्तराखण्ड

नैनीताल के व्यस्त बाजार में भीषण अग्निकांड, एक के बाद एक जल उठीं 5 दुकानें, क्या थी वजह?

नैनीताल में भवाली देवी मंदिर के पास एक के बाद एक पांच दुकानों में आग लग गईं। दमकल वाहन पहुंचे और करीब तीन घंटे में लपटों पर किसी तरह से काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि शॉट सर्किट के कारण आग लगी थी।

यतीश श्रीवास्तव

नैनीताल: उत्तराखंड में सैलानियों के सबसे पसंदीदा शहर नैनीताल में सोमवार रात भीषण अग्निकांड हो गया। नैनीताल के बाजार में एक दुकान में अचानक रात में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते उसने एक के बाद एक चार अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद पांचों दुकानों से तेज लपटें उठने लगीं। यही नहीं, मकान के ऊपर बने मकान भी लपटों की चपेट में आकर जल गए। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसके बाद दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

घटना सोमवार देर शाम की है जब भवाली देवी मंदिर के पास एक दुकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। लोग को समझ पाते और उसे बुझाने का प्रयास करते यह तेजी से धधक उठी और देखते ही देखते लपटों ने भयानक रूप ले लिया। तेज लपटों ने आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। एक के बाद एक चार दुकानों से धुआं निकलना शुरू हो गया। दुकानों के ऊपरी मंजिल पर लोगोें की आग लगने की सूचना मिली तो वे भी जल्दी से घर के बाहर आ गए।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

रात को भवाली देवी मंदिर के पास अचानक पांच दुकानें जलकर नष्ट हो गई। कारोबारियों की माने तो शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी है। दुकानदारों की माने एक के बाद एक पांच दुकानों में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया है। ऐसे में उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लपटों पर किसी तरह काबू पाया। इस दौरान दुकान के ऊपरी तल पर बने मकान भी चपेट में आ गए। हालांकि गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग बाहर निकल आए नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।

तीन घंटों में बुझाई जा सकी आग

बाजार में एक साथ पांच दुकानों में आग लगने के कारण अफरातफरी मच गई। दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाई गई। लपटें इतनी तेज थीं कि काबू पाने में करीब तीन घंटे लग गए। इस दौरान बाजार में बिजली भी काट दी गई थी। एसडीओ मनोज तिवारी के मुताबिक आग लगने की सूचना पर बिजली तीन घंटे तक बंद रखी गई थी। दमकल वाहनों को बाजार के अंदर पहुंचने में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। तब लोग अपने स्तर से घरों से पाइप के जरिए और बाल्टी आदि से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे।

मेन रोड का ट्रैफिक भी किया गया डायवर्ट

भावली देवी मंदिर के पास मार्केट में आग लगने के कारण मुख्य मार्ग के पास सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया गया था। इससे घटना स्थल का आसपास दोनों तरफ से वाहनों की कतार लग गई। आग में नीरू बधानी, बब्बू अहमद, महेश कनौजिया, नासिर, लक्ष्मी नेगी और कमला चौधरी की दुकानें जलकर नष्ट हो गईं। कारोबारियों ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z