4000 फीट की उंटाई पर अटकी 175 लोगों की जान, 40 मिनट तक हवा में उड़ता रहा विमान, रांची में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

रांची एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां 175 यात्रियों को लेकर पटना से रांची आया विमान लैडिंग से पहले पक्षी से टकरा गया।
4000 फीट की उंटाई पर अटकी 175 लोगों की जान, 40 मिनट तक हवा में उड़ता रहा विमान, रांची में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
रांची में इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Published on
Updated on

रांची: रांची एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां 175 यात्रियों को लेकर पटना से रांची आया विमान लैडिंग से पहले एक पक्षी से टकरा गया। इसके बाद विमान को 40 मिनट तक हवा में रखा गया और पायलट ने सुरक्षित तरीके से इमरजेंसी लैडिंग कराई। विमान में सवार सभी यात्री फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इंडिगो की ये उड़ान के करीब 175 यात्री सोमवार को तब बाल-बाल बच गये, पक्षी से टकराने के बाद आपात स्थिति में यहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतारा गया। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं, जबकि विमान एयरबस 320 को नुकसान पहुंचा है।

4,000 फुट की ऊंचाई पर था विमान

बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के निदेशक आर आर मौर्य ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘ रांची के पास इंडिगो की एक उड़ान से पक्षी टकरा गयी। जब यह घटना हुई, तब विमान यहां से करीब 10 से 12 नौटिकल मील दूर, करीब 3,000 से 4,000 फुट की ऊंचाई पर था। इंडिगो का यह विमान पटना से रांची आ रहा था और पायलट को उसे यहां आपातस्थिति में विमान उतारना पड़ा।''

कोलकाता जा रहा था विमान

उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं लेकिन ‘ गिद्ध से टक्कर लगने के बाद विमान को नुकसान पहुंचा। इंजीनियर नुकसान का आकलन कर रहे हैं।'' यह घटना दोपहर एक बजकर 14 मिनट पर हुई। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि रांची आ रहे इस विमान का कोलकाता जाने का कार्यक्रम था। हालांकि इंडिगो ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

एक अधिकारी ने बताया कि गिद्ध के टक्कर से विमान को डेंट लगा है। इंजीनियर्स विमान को हुए नुकसान का आकलन करने में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार ये विमान पटना से कोलकाता जा रहा था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com