देहरादून हत्या केस सांकेतिक तस्वीर (सोर्स आईएएनएस) 
उत्तराखण्ड

देहरादून में खौफनाक वारदात! छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Patel Nagar Shooting: उत्तराखंड में स्थित देहरादून के पटेलनगर में रविवार को एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की निष्पक्ष रूप से जांच जारी है।

वंदना शर्मा

Dehradun Murder Case: उत्तराखंड में स्थित देहरादून के पटेलनगर में रविवार को एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और उसके बाद घटना की निष्पक्ष रूप से जांच जारी है। अभी तक घटना की असली वजह पता नहीं चल पाई है।

सोहेल की हुई मौके पर ही मौत

स्थानीय लोगों से पूछताछ करते समय पता चला कि सोहेल का छोटा भाई उस समय मौजूद था, जब उसके माता-पिता हज की यात्रा पर गए हुए थे। इसी के दौरान दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। बता दे कि छोटे भाई ने नशे की हालत में अपने बड़े भाई सोहेल को गोली मार दी। जिस वजह से सोहेल की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा

पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जैसे ही मुझे घटना की सूचना मिली तुरंत हम अपनी टीम को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर सबूत जुटाने में लग गई। इस सबके चलते मुस्लिम समाज के लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर जाम खुलवाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सभी लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

इस मामले में और तहरीर अनुसार आगे की कार्रवाही की जाएगी। उन सभी लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। अभी घटना की असली वजह सामने नहीं आई है। जिसने भी यह हत्या की है उस व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। जांच को सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रख कर पूरी की जाएगी।

भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीट कर की हत्या

बता दे कि इससे पहले शनिवार को देहरादून में एक गांव में भाजपा के एक कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। जबकि परिवार के बाकी तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए थे । पुलिस के मुताबिक शनिवार को शाम 6 बजे खेत की सिंचाई को लेकर भाजपा कार्यकर्ता विनोद का अपने ही पड़ोसी से विवाद हो गया।

सीसीटीवी फुटेज की जा रही जांच

जिसके चलते बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि फावड़ों से लैस 40-50 व्यक्ति विनोद के घर पर पहुंच गए और उसके घर पर हमला कर दिया। जिस में तीन लोग घायल है और भाजपा कार्यकर्ता विनोद की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद तुरंत पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी