प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प (सोर्स- वीडियो) 
उत्तराखण्ड

VB-G RAM G के खिलाफ कांग्रेस ने भरी हुंकार...तो धक्का-मुक्की पर आमादा हुई धामी की पुलिस, देवभूमि में मचा बवाल

Champawat News: केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा MGNREGA की जगह लाए गए VB-G RAM G कानून के खिलाफ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह की धामी की विधानसभा चंपावत में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।

अभिषेक सिंह

Uttarakhand News: केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा MGNREGA की जगह लाए गए VB-G RAM G कानून के खिलाफ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह की धामी की विधानसभा चंपावत में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में धरना देने और चंपावत डीएम को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डीएम कार्यालय से 100 मीटर दूर बैरियर लगाकर रोक दिया।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और जबरदस्त धक्का मुक्की हो गई। पुलिस के इस एक्शन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट रोड पर ही धरने पर बैठ गए, जिससे प्रशासन के हाथ पावं फूल गए। जिसके बाद आनन फानन में एसडीएम सदर अनुराग आर्य मौके पर पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी जिद पर अड़े रहे।

जिलाध्यक्ष फर्त्याल ने बताई पूरी कहानी

कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा सभी कांग्रेस कार्यकर्ता, पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल व पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी के साथ शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा के VB-G RAM G कानून के खिलाफ डीएम कार्यालय में शांतिपूर्ण धरना देने जा रहे थे। लेकिन मुख्यमंत्री धामी की पुलिस ने उन्हें डीएम कार्यालय से 100 मीटर पहले रोक दिया।

BJP पर लगाया तानाशाही का आरोप

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा पुलिस ने उनके व पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल के साथ अभद्रता तथा गाली गलौज की। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठियां भी बरसाई गईं। फर्त्याल ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है और विपक्ष को बोलने तक नहीं दिया जा रहा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दी कड़ी चेतावनी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि धामी सरकार की पुलिस और उसकी लाठियों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक VB-G RAM G कानून वापस नहीं लिया जाएगा तब तक कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा।

पुलिस की भूमिका पर भी उठाया सवाल

मीडिया के साथ बातचीत में चिराग फर्त्याल ने पुलिस को भी निशाने पर लिया और कहा कि जनता को जब पुलिस की जरूरत होती है तो वह नहीं दिखाई देती है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कि बताया कल चंपावत में फायर स्टेशन से मात्र 200 मीटर की दूरी पर आग लगी हुई थी लेकिन फायर कर्मी वहां आग बुझाने तक नहीं पहुंचे।

फायरकर्मियों की अनदेखी का नतीजा यह हुआ कि उस ग्रामीण को काफी नुकसान पहुंचा। लेकिन आज जब कांग्रेस कार्यकर्ता डीएम कार्यालय में धरना देने जा रहे थे तो पुष्कर सिंह धामी सरकार की पुलिस पहले से ही वहां मौजूद थी। फर्त्याल ने कहा कि अग्निकांड में पीड़ित ग्रामीण को अगर उचित मुआवजा नहीं मिलता है तो कांग्रेस उसके खिलाफ भी धरना प्रदर्शन करेगी।

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा